The best thing about Time that it always changes…

“गुज़र जायेगा ये दौर भी ‘ग़ालिब’
जरा इत्मीनान तो रख जब ‘ख़ुशी’ ही न ठहरी
तो ‘ग़म’ की क्या औकात है…. ”

-मिर्ज़ा ग़ालिब

Always try to be a lamp in someone’s life…

जल रहे हैं दीप देखो बुझने न पाएं कभी,

दीप हौं जिन हाथों में वो झुकने न पाएं कभी।

 

जल रहे हैं दीप देखो बुझने न पाएं कभी।

 

हो अँधेरा कर दो रोशन,

कर दो अपने नूर से,

भूला भटका हो कोई तो वो भी देखे दूर से ;

पाँव में ठोकर किसी के लगने न पाए कभी ,

दीप हों जिन हाथ में वो झुकने न पाएं कभी।

 

जल रहे हैं दीप देखो बुझने न पाएं कभी।

 

 

जिंदगी मेरी शमा बन कर यूँ ही जलती रहे ,

मैं भले गल जाऊं सबको रौशनी मिलती रहे ;

प्रेम की ये ज्योति पावन बुझने न पाएं कभी ,

दीप हौं जिन हाथों में वो झुकने न पाएं कभी।

 

जल रहे हैं दीप देखो बुझने न पाएं कभी।

 

जल रहे हैं दीप देखो बुझने न पाएं कभी ;

दीप हौं जिन हाथों में वो झुकने न पाएं कभी।

स्वर्गीय श्री मति शारदा वार्ष्णेय

Welcome of A New Day…

आज की तरफ देखो!

क्यूंकि यही जीवन है , यही जीवन का सार है।

इसकी छोटी सी यात्रा में

आपके अस्तित्व की तमाम सच्चाइयां बिखरी हैं :

विकास का आनंद ,

कर्म का सुख ,

सुंदरता का आकर्षण,

क्यूंकि गुजरा कल तो एक सपना है

और आने वाला कल सिर्फ एक झलक,

परन्तु आज जी भर के जी लें, तो हर गुजरा कल सुखद सपना होगा

और हर आने वाला कल आशा की झलक।

इसीलिए, अच्छी तरह से देख लो इस दिन को !

दिन के स्वागत का यही तरीका है।